Latest Updates

Current Affairs: 15 जनवरी 2019

Current Affairs: 15 जनवरी 2019
Current Affairs: 15 जनवरी 2019

1.  पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन उज्बेकिस्तान स्थित समरकंद में 12-13 जनवरी, 2019 को किया गया.

2.  पुडुचेरी सरकार द्वारा राज्य में पर्यावरण हितैषी कदम उठाते हुए एक बार उपयोग किये जाने वाले प्लास्टिक उत्पादों पर 1 मार्च 2019 से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है

3.  वातावरण की जानकारी देने तथा अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान व्यतक्ती करने के लिए प्रयागराज में 4 अलग-अलग स्थानों पर स्वचालित मौसम केन्द्रों की स्थापना की गई है.

4.  हर साल 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के लिए ही मनाया जाता है. लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे.

5.  पियरे नान्तमी (59) ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एक्सेंचर के सीएफओ डेविड रॉलैंड को अंतरिम सीईओ बनाया गया है.

6.  डीएनए संरचना की खोज में मदद के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाज़े गए वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन ने दावा किया था कि श्वेत व अश्वेत लोगों की बौद्धिक क्षमता अलग-अलग होती हैं, जिसके बाद उनकी पुरानी प्रयोगशाला ने उनसे 3 मानद सम्मान छीन लिए हैं.

7. चुनाव आयोग ने शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को चुनाव चिह्न चाबी आवंटित किया है. उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे शिवपाल की नई पार्टी का पंजीकरण अक्टूबर 2018 को हुआ था.

8.  सु त्सेंग-चांग ने ताईवान की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. ताईवानी नेता त्साई इंग-वेन ने हाल ही में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) की पूर्व प्रमुख सु त्सेंग-चांग को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बलांगिर का दौरा किया जहाँ उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ तथा शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने बलांगिर-बिचुपाली रेल लाइन का उद्घाटन किया तथा सोनपुर केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी.

10. रोमा नामक फिल्म ने लॉस एंजिलस के सांता मोनिका स्थित बार्कर हैंगर में हुये 24वें क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड में चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हासिल किये. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और सर्वश्रेष्ठ छायांकन के पुरस्कार मिले.

No comments