Latest Updates

Current Affairs: दैनिक करेंट अफेयर्स 10-jan-2019

Current Affairs
Current-Affairs

1.  अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए बनी संविधान पीठ से जस्टिस उदय उमेश ललित ने खुद को अलग कर लिया है.

2.  पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद में 12-13 जनवरी, 2019 को किया जायेगा.

3.
 नासा के सैटेलाईट ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह की खोज की है. TESS द्वारा खोजा गया यह तीसरा ग्रह है. वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती से बाहर जीवन तलाशने की संभावनाओं की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है.

4. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किये जाने वाले लेन-देन में सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने के लिए टोकन व्यवस्था जारी की है जिसे टोकनाईज़ेशन नाम दिया गया है. 

5.  विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है.

6.  हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक, जापानी पासपोर्ट लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है और भारत पिछले साल के मुकाबले 2 पायदान ऊपर चढ़कर 79वें स्थान पर आ गया है.

7.  अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर लगातार सातवें साल दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई. इस दौरान बोइंग को 143.7 अरब डॉलर मूल्य के कुल 893 विमानों का ऑर्डर मिला था.

8. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में 25% की बढ़ोतरी की है. मंत्रालय ने कहा कि इस फैसले से क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं के अखबारों समेत मझोले व छोटे अखबारों को बड़ा फायदा होगा.

9. विश्व आर्थिक फोरम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा.

10. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्धाटन किया. सियांग नदी पर बने 300 मीटर लंबे इस पुल की वजह से यिंगकियोंग से तुतिंग शहर के बीच की दूरी करीब 40 किलोमीटर कम हो गई है.



No comments