Current Affairs (08-jan-2019) : दैनिक करेंट अफेयर्स 08-jan-2019
![]() |
| दैनिक करेंट अफेयर्स 08-jan-2019 |
1. कुमार राजेश चंद्रा को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वे 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
2. नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग हाल ही में भारत की तीन की दिवसीय यात्रा पर आई हैं. सोलबर्ग ने स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि सतत विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए इस अभियान की जरूरत थी.
3. आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों (सामान्य वर्ग) के लोगों के लिए सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है. इसके लिए अनुच्छेद 15 व 16 में संशोधन किया जाएगा.
4. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई कि राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 70 पॉइंट ग्रेडिंग इंडेक्स को लांच किया गया है.
5. प्रसार भारती ने हाल ही में 32 वर्षों से कार्यरत ऑल इंडिया रेडियो के राष्ट्रीय चैनल और पांच शहरों में रीजनल ट्रेनिंग अकादमी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है.
6. भारत ने ईरान में सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के परिचालन का दायित्व संभाल लिया है. यह पहली बार है कि जब भारत अपने क्षेत्र के बाहर किसी बंदरगाह का परिचालन करेगा.
7. सुप्रीम कोर्ट ने 08 जनवरी 2019 को अहम फैसला देते हुए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने के केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के फैसले को निरस्त कर दिया है.
8. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नए शैक्षणिक सत्र से जवाहर नवोदय विद्यालयों में 5,000 सीटें बढ़ाने की घोषणा की है. मौजूदा समय में नवोदय विद्यालयों में सीटों की संख्या 46,600 है.
9. विश्व बैंक के प्रेसीडेंट जिम योंग किम ने 01 फरवरी 2019 को अपना पद छोड़ने की घोषणा की है जबकि उनका करीब साढ़े तीन साल का कार्यकाल बाकी है.
10. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (आईएमएफ) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर पद संभाल लिया है. दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स व वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से एम.ए. करने वाली गोपीनाथ ने वर्ष 2001 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है.

No comments