Current Affairs: दैनिक करेंट अफेयर्स 09-jan-2019
![]() |
| दैनिक करेंट अफेयर्स 09-jan-2019 |
1. प्रधानमंत्री ने चार लेन का महाराष्ट्र स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद एनएच-211 (नया एनएच-52) राष्ट्र को समर्पित किया. चार लेन के उस्मानाबाद राजमार्ग से सोलापुर का महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से संपर्क सुधर जायेगा.
2. केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में जल संसाधन मंत्रालय की मासिक पत्रिका ‘जल चर्चा’ का विमोचन किया.
3. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के मुताबिक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है, इस सूची में भारत 79वें पायदान पर है.
4. फ्रांस से आरंभ हुआ येलो वेस्ट आंदोलन (yellow vest protest) धीरे-धीरे लगभग पूरे यूरोप को अपनी जद में लेता जा रहा है. फ्रांस में जारी प्रदर्शन अब बेल्जियम और नीदरलैंड तक पहुंच चुका है.
5. केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने निजी एफ.एम. प्रसारकों के साथ आकाशवाणी के समाचार साझा करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
6. सुप्रीम कोर्ट ने तूतीकोरिन (तमिलनाडु) स्थित स्टरलाइट संयंत्र को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि एनजीटी ने तमिलनाडु सरकार द्वारा इस प्लांट को स्थाई रूप से बंद करने वाला फैसला पलटकर इसे दोबारा खोलने का आदेश दिया था जिसके खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी.
7. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में मानव तस्करी भयानक रूप ले चुकी है और इससे पीड़ित तकरीबन हर तीसरा शख्स बच्चा है.
8. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. रेड्डी बीजेपी और एआईएडीएमके की सदस्य भी रह चुकी हैं.
9. हॉटस्टार के पूर्व सीईओ अजीत मोहन ने फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और एमडी का कार्यभार संभाल लिया है. मोहन को सभी रणनीतियां और टीमों की कमान संभालने की ज़िम्मेदारी दी गई है.
10. विश्व बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि 2019-20 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5% की दर से बढ़ेगी और दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी.

No comments